अहमदाबाद | सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा गुजरात हाईकोर्ट (Gujrat High Court) के चार न्यायधीशों के तबादले की सिफारिश की गई है| जिसमें जस्टिस हेमंत प्रच्छक, एवाय कोगजे, समीर दवे औ गीता गोपी की देश की अन्य हाईकोर्ट में तबादले की सिफारिश की गई है| मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की याचिका खारिज करने वाले गुजरात हाईकोर्ट के न्यायधीश हेमंत प्रच्छक का पटना हाईकोर्ट में तबादला करने की सिफारिश की गई है| वहीं जस्टिस समीर दवे को राजस्थान हाईकोर्ट, जस्टिस गीता गोपी को मद्रास हाईकोर्ट और जस्टिस एवाय कोगजे को इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की ओर से की गई है| सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के चार जजों के अलावा पंजाब हरियाणा के 4 और इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1 जज के भी तबादले की सिफारिश की है| जिसमें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंदसिंह सांगवान का इलाहाबाद हाईकोर्ट और अरुण मोंघा का राजस्थान हाईकोर्ट में, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज विवेककुमार सिंह को मद्रास हाईकोर्ट में, अवनीश क्षिंगन का गुजरात हाईकोर्ट, राजमोहन सिंह का मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला करने की सिफारिश की गई है|
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

