ग्वालियर । ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने 2 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद 2625000 रुपए कीमत के गुम हुए 1 सैकड़ा से अधिक मोबाइल तलाशने में सफलता प्राप्त की है एसपी ऑफिस स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों द्वारा मोबाइल धारकों को जब यह मोबाइल लौटाए गए तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि साइबर सेल द्वारा पिछले 2 महीने में यह मोबाइल बरामद किए गए हैं जिसमें 15 वर्ष पुराने मोबाइल से लेकर 15 दिन पुराने मोबाइल शामिल हैं मोबाइल अलग-अलग व्यक्तियों के हैं जिसमें डॉक्टर लैब टेक्नीशियन एडवोकेट कंप्यूटर ऑपरेटर मजदूर चौकीदार ग्रहणी ड्राइवर किराना दुकान और काफी तादाद में स्टूडेंट के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं इन मोबाइल को ग्वालियर सहित आसपास के राज्यों से बरामद किया गया है एसपी ने कहा कि मोबाइल तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम को रिवार्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा. ग्वालियर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एसपी ऑफिस में इन मोबाइलों को मोबाइल धारकों को लौटाया गया तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

