ग्वालियर. मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बरगी हादसे पर सवाल उठाते हुए कहाकि यह दुर्घटना सरकार की लापरवाही के कारण हुई है इसलिए मृतको के परिजनों क़ो महज चार चार लाख राशि देकर छुटकारा नहीं पाना चाहिए बल्कि इसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए और प्रत्येक के परिजनों क़ो एक एक करोड़ रूपये की राशि देनी चाहिए.
गवालियर पहुंचे जयवर्धन सिंह ने कहाकि यह बहुत ही बड़ी और बुरी दुर्घटना हुई है इसमे जिन जिन ने अपने परिवार का कोई खोया है हम सबकी संवेदनाये उनके साथ है लेकिन मूल बात ये है कि ऐसे हादसे लगातार मध्यप्रदेश मे हो रहे है. एक काण्ड इंदौर मे हुआ जहाँ दूषित पानी पीने से चार लोगो की मृत्यु हुई हो या हम छिंडवाडा की बात करें जहाँ कप सीरप पीने से बच्चो की मौत हुई और अब ये बरगी दुर्घटना.
सिंह ने कहाकि विश्व मे कही भी जाओ हर व्यक्ति क़ो लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होता है. मैं खुद तैर सकता हूँ लेकिन लाइफ जैकेट पहनते है क्योंकि नियम ही ऐसे होते हैँ. लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है कि जो वीडियो सामने आ रहे है जो पर्यटक नाव मे थे उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहने थी और जो पहले के भी वीडियो सामने आ रहे है उनमे जहाँ उस बोट बोट मे अधिकारी बैठक ले रहे है लेकिन उनमे से किसी ने जैकेट नहीं पहनी है. अगर कोई डेम, तालाब या समुद्र मे जाता है तो उसके जो मूल प्रोटोकाल होते है लेकिन जब इसमे प्रोटोकाल ही फॉलो नहीं किये जा रहे तो यह मामला बड़ा गंभीर बन जाता है.
पूर्व मंत्री ने कहाकि हम पूछते है कि प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर उस क्रूज मालिक पर क्या कोई कार्रवाई हुई, एफआईंआर हुई? आज के समय हम प्रदेश मे माहौल देख रहे है कि एक जान की कोई कीमत नहीं बची है.. मृत्यु होने पर सरकार चार लाख की घोषणा कर देते है. क्या होगा चार लाख से? हमारी मांग है कि हर पीड़ित परिवार क़ो एक एक करोड़ की राशि मिलनी चाहिये क्योंकि इसमे. सरकार की लापरवाही के कारण लोगों की जान गई.

