ग्वालियर । आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के अंतर्गत 30 जुलाई को प्रात: 11 बजे से गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड़ पर रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) का आयोजन होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा भर्ती की जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में एसआरएफ लिमिटेड मालनपुर द्वारा एनएपीएस अप्रेंटिस की भर्ती की जायेगी। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 12 हजार रूपए वेतन देय होगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

