ग्वालियर। एक हजार बिस्तर अस्पताल में सात दिन पहले जूनियर डाॅक्टरों द्वारा सर्पदंश से पीड़ित युवक की मौत के बाद उसके भाईयों को कमरे में बंद कर पीटने का मामला अभी थमा नहीं था कि रविवार की दोपहर एक बार फिर मेडिसिन विभाग के जूनियर डाॅक्टरों पर एक मरीज व उसके स्वजनों को पीटने का मामला कंपू थाने पहुंच गया।विवाद मरीज उमेश सिंह भदौरिया के डाॅक्टर ड्यूटी रूम में लेटने को लेकर हुआ। मरीज उमेश ने कहा कि जब वह ड्यूटी रूम में लेटा था उस समय डाॅक्टर आए और उन्होंने कहा चलो इलाज करते हैं और मुझे कमरे में बंद कर पीटने लगे। जब महिलाएं बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।मारपीट में एक जूनियर डाॅक्टर का सिर फूट गया। विवाद के बाद जूनियर डाॅक्टरों ने काम बंद कर दिया। मारपीट के बाद जूनियर डाॅक्टर और मरीज और परिजन कंपू थाने पहुंच गए। कंपू थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है घटना की सूचना मिलते ही डीन डॉक्टर आरकेएस धाकड़ और जे एच कई वरिष्ठ चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

