ग्वालियर । भिंड जिले में जलाबर्धन योजना के तहत पाइपलाइन खुदाई के दौरान मुगल कालीन खजाना मिला है, खजाने में लगभग 500 सौ साल पुराने चांदी के 113 सिक्के मटके में मिले हैं। जानकारी के अनुसार गोहद के बडा बाजार वार्ड क्रमांक 10 में जलावर्धन योजना के तहत मजदूरों द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी इस दौरान खुदाई में एक मिट्टी की मटकी निकली, मटकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी रामकुमार गुर्जर मजदूरों से मटकी ले गया, मजदूरों द्वारा जैसे ही मटकी मिलने की जानकारी स्थानी लोगों को लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया l मामले की जानकारी मिलते ही गोहद थाना पुलिस सक्रिय हुई और गोहद थाना प्रभारी मनीष धाकड़ पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और खुदाई ठेकेदार से पूछताछ करने का उपरांत रामकुमार गुर्जर से मटकी बरामद की जिसमें चांदी के 113 सिक्के मिले जिसमें फारसी में कुछ लिखा हुआ है, स्थानीय लोगों की माने तो सिक्के 500 वर्ष पुराने हैं और मुगलकालीन बताये जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने सिक्के जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, आपको बता दे गोहद में बड़ा बाजार के पास ही गोहद का किला स्थित है जो जाट राजाओं का था, 500 वर्ष पहले 15वीं शताब्दी में जाट राजा सिंह देव ने इस किले को बनवाया था, लोगों को मानना है कि यह सिक्के उसी काल के है।
BREAKING NEWS
- तमिलनाडु में नई सरकार का रास्ता साफ, विजय 10 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार, कूपर कोनोली का शतक भी नहीं बचा सका टीम को; हैदराबाद प्लेऑफ के करीब
- ग्वालियर के डबरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, चलती स्विफ्ट कार में लगी आग; दो लोगों की जिंदा जलकर मौत।
- मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों को बड़ी रेल सौगात, 83 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
- सीजफायर के बावजूद होर्मुज में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान पर जहाजों को निशाना बनाने का आरोप लगाया

