ग्वालियर। ग्वालियर में एनजीओ चलाने वाली महिला संचालक के साथ धोखाधड़ी की वारदात हुई है युवक ने खुद को वकील बताकर और उसे एनिमल नसबंदी का टेंडर दिलाने का झांसा देकर उसे 55000 ऐंठ लिए घटना उपनगर ग्वालियर के कोटेश्वर मंदिर रोड इंदिरा नगर की है पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला ने बताया कि आकाश नाम के व्यक्ति द्वारा उसे एनिमल नसबंदी का टेंडर दिलाने के नाम पर उसे 55000 लिए थे बाद में ना तो उसे टेंडर दिलाया गया और ना ही उसके रुपए वापस किए गए जिस पर ग्वालियर थाना पहुंची पीड़ित महिला की शिकायत पर आकाश नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है.
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

