ग्वालियर । केन्द्रीय आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके मंगलवार 29 अक्टूबर को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। उइके इस दिन प्रात:काल वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे। इसके बाद प्रात: 10.30 बजे भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में पहुँचकर रोजगार मेले में भाग लेंगे। इस रोजगार मेले का आयोजन भारत सरकार के प्रधानमंत्री रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत हो रहा है। भारतीय डाक विभाग के संभागीय कार्यालय ग्वालियर द्वारा इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री उइके रोजगार मेले एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अपरान्ह लगभग 4 बजे पातालकोट एक्सप्रेस द्वारा बैतूल के लिये प्रस्थान करेंगे।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

