ग्वालियर। ग्वालियर में बिजली विभाग की टीम के साथ झूमाझटी कर दी गई। सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने तक की कोशिश की गई। टीम गुरुवार दोपहर 3 बजे बकाए बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची थी मामला कंपू थाने के अवाडपुरा मोहल्ले का है। कुछ लोगों ने आगे आकर सुरक्षागार्ड को बचाया।
बिजली कर्मचारी और गार्ड ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस किया है। उधर, महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर कहा कि कर्मचारी उनके घर में जबरदस्ती घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। विरोध करने पर पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी।बताया जा रहा है कि अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया।गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति गार्ड की पिस्टल छीन रहे लोगों को हटाने लगा, तो वे उसी से झगड़ गए। कुछ और लोगों ने आगे आकर बीचबचाव किया। कंपू थाना सर्किल के सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

