ग्वालियर। ग्वालियर शहर में मंगलवार से 19वां ‘उद्धव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल’ शुरू हो गया । इसमें 4 दिन तक नीदरलैंड, बुल्गारिया, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, श्रीलंका और भारत की 50 से ज्यादा टीम शामिल होंगी। 500 कलाकार अपने देश की लोक- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। डांस फेस्टिवल के पहले दिन ग्वालियर में डांस कार्निवल निकला । जीवाजी क्लब में कार्यक्रम का शुभारंभ बुल्गारिया के राजदूत यानकोव निकोलाय की मौजूदगी में हुआ । कार्निवाल में देशी-विदेशी कलाकर अपने देश की पारंपरिक पोशाकों में लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए नजर आए । जिसमें नीदरलैंड के डांस ग्रुप ‘फॉल्कलोरिस्टिक डांस ग्रुप हैलेनडूर्न’, अरमेनिया के येरेवान से “गोल्ड स्टार्स डांस स्टूडियो’, बुल्गारिया के पर्निक रीजन से ‘सुरवाकर ग्रुप – डोल्ना सैकीर्ना’ और बुल्गेरिया के ही हास्कोवो शहर से ‘फोल्क डांस ग्रुप वेसैली’, किर्गीस्तान के बिशकेक शहर से ‘फोल्कलोर ग्रुप ऐडिस’, श्रीलंका के कैगाले से ‘सारासावी डांस इंस्टीट्यूट’ ने अपने देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,उद्धव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल के संयोजक केशव पांडे का कहना है कि इस फेस्टिवल में कुछ देश ऐसे हैं, जो पहली बार आ रहे हैं। कुछ देश दोबारा आ रहे हैं। उद्धव ने 25 साल से कड़ी तपस्या की है। खुशी है कि ग्वालियर को जो म्यूजिक सिटी का दर्जा मिला है, उसमें उद्धव ने अपना एक बड़ा योगदान दिया है। और ग्वालियर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उद्धव का बड़ा योगदान रहा है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

