ग्वालियर। ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज स्थित अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सभा के लाइब्रेरी से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 10 जनवरी को ग्वालियर के दौलतगंज स्थित अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सभा की लाइब्रेरी से चोरी चोरी की जानकारी प्राप्त हुई थी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी विवेचना के दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को दबोचा है जिनमें की दो आरोपी नाबालिक हैं पुलिस ने उनके कब्जे से हिंदी साहित्य सभा की लाइब्रेरी से चोरी गया माल भी बरामद किया है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस से चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए फिलहाल पूछताछ में जुटी है.
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

