ग्वालियर। अपर ककैटो बांध से 24 जुलाई को पूर्वान्ह ककैटो बांध के लिये पानी छोड़ा जायेगा। यह पानी ग्वालियर शहर के पेयजल के सबसे बड़े स्त्रोत तिघरा जलाशय को भरने के लिये छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने अपर ककैटो व ककैटो बांध के आसपास के गाँव के नागरिकों को सजग रहने के लिये सूचित किया है। साथ ही यह भी सूचना दी है कि मानसून सीजन के दौरान पानी की अत्यधिक आवक होने की स्थिति में अपर ककैटो बांध का पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है। इसलिए क्षेत्रीय नागरिक सतर्क रहें। विभाग द्वारा इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस थानों, गेल इंडिया लिमिटेड बूड़दा एवं ग्राम पंचायत बूड़दा को सूचित कर दिया गया है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

