मुंबई । यूके-इंडिया वीक 2023 को सेलिब्रेट करने के लिए यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को रिसेप्शन में आमंत्रित किया है। यह रिसेप्शन यूके के प्रधानमंत्री द्वारा 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनके आधिकारिक निवास और कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह इंडिया ग्लोबल फोरम के प्रमुख कार्यक्रम यूके-इंडिया वीक का एक हिस्सा है, जो 26 जून से 30 जून तक लंदन में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि यूके-इंडिया वीक 2023 आईजीएफ के प्रमुख कार्यक्रम का यह 5वां हिस्सा है। एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम, जो राजनीति, व्यापार, व्यवसाय, स्थिरता, समावेशन और नवाचार सहित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करके इन दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप को मजबूत करने का प्रयास करता है। फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर भारत और विश्व स्तर पर इसके सांस्कृतिक प्रभाव का प्रतिनिधित्व करने के लिए 28 जून को रिसेप्शन में शामिल होंगी।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

