रांची । झारखंड में शराब और जमीन घोटाले में एक साथ 36 ठिकानों पर छापेमारी कर रही ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के रांची स्थित आवास से करीब 30 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। ईडी को जानकारी मिली है कि वित्तमंत्री के पुत्र रोहित उरांव ने शराब के सिंडिकेट के धंधे में पैसा लगाया था। ईडी की टीम ने रांची में गाड़ियों के एक शोरूम नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के घर से करोड़ों रुपए के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवरात का मूल्यांकन किया जा रहा है। शराब और जमीन कारोबार के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की टीमें आज सुबह से सबसे बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, गिरिडीह के पूर्व भाजपा विधायक निर्भय शाहाबादी, देवघर के भाजपा नेता अभिषेक झा, कांग्रेस नेता मुन्नम संजय, रांची के कारोबारी श्रवण जालान, आरती राय चौधरी, वैभव शाहाबादी, अमरनाथ टेकरीवाल सहित कई अन्य के रांची, देवघर, कोलकाता, गोड्डा, धनबाद, दुमका, जामताड़ा आदि शहरों में तीन दर्जन ठिकानों पर रेड मार रही है। इस बीच ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उसके भाई अमरेंद्र तिवारी को 26 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। बता दें कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर मार्च महीने में आयकर का भी छापा पड़ा था। इस दौरान पता चला था कि उन्होंने 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है। आयकर विभाग ने समन जारी कर योगेंद्र तिवारी को 27 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था। सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर शराब कारोबारी की कंपनी के निदेशक संतोष मंडल ने 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार की थी।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

