मेक्सिको सिटी । मेक्सिको (Maxico) में भीषण गर्मी से इस साल अभी तक कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है, जो 2022 की तुलना में तीन गुना अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सप्ताह में गर्मी से मौत के मामले काफी बढ़ गए हैं। इस साल अभी तक गर्मी से हुई मौत के मामले 2022 की तुलना में करीब तीन गुना अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय आम तौर पर हर सप्ताह गर्मी से मौत के मामलों पर एक रिपोर्ट जारी करता है, लेकिन इस बार रिपोर्ट देर से जारी की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय से गर्मी के कारण हुई मौत के मामलों की जानकारी देने में विलंब पर किए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। रिपोर्ट के अनुसार 18-24 जून में मौत के सबसे अधिक 69 मामले सामने आए। हाल के सप्ताहों में मेक्सिको के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था। 11 से 17 जून के बीच देश में गर्मी से मौत के 31 मामले सामने आए। इस साल अभी लू लगने और पानी की कमी के कारण उत्तरी सीमावर्ती राज्य नुएवो लियोन में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि गर्मी से मौत के मामलों से जुड़ी खबरें झूठी हैं और यह उनके प्रशासन के खिलाफ मीडिया के अभियान का हिस्सा है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

