जयपुर । राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक प्रमुख ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराकर उससे पैसे ऐंठने के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उदयपुर निवासी आरोपी संजय सोनी (36) ने महिलाओं के अंत:वस्त्र बेचने वाली एक ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों के डाटा में सेंध लगाई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कंपनी से पैसे ऐंठने के लिए मामले को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसमें आरोप लगाया गया कि हिंदू महिलाओं से संबंधित डेटा को लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के लिए बेचा जा रहा था। कंपनी के अधिकारियों द्वारा पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाने के बाद 30 मई को एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यहां के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आरोपी ने छेड़छाड़ किए गए डाटा को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देने के अलावा कंपनी को ब्लैकमेल किया। मामले की एक जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 1500 डॉलर का सौदा किया और अपने बैंक खाते में 1000 डॉलर प्राप्त किए। उसने कहा कि आरोपी के खिलाफ बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ और उदयपुर में पांच और मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 66 और भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 153ए के तहत मामला दर्ज किया है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

