इंदौर। श्री उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल द्वारा 30 जनवरी से मथुरा वृंदावन गिरिराज यात्रा आयोजित की जा रही है जिसमे 7 राज्यों के 3 से अधिक भक्तगण सम्मिलित होंगे। यह यात्रा महर्षि ध्यानयोगी स्वामी श्री उत्तमस्वामी महाराज के सानिध्य में होगी। कुंभ से महामंडलेश्वर मां कनकेश्वरी देवी के साथ सैकड़ो संत यात्रा में सम्मिलित होंगे।
भक्त मंडल के कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि 30 जनवरी से शुरू होने वाली गिरिराज यात्रा में 7 अलग अलग राज्यों से 3 हजार भक्त अलग अलग रेलवे स्टेशन से गिरिराजजी के लिए रवाना होंगे वही इंदौर से जाने वाली यात्रा में तकरीबन 1 हजार से अधिक भक्त निजामउद्दीन ट्रेन से रवाना होंगे। इस यात्रा में मंदसौर से 400 भक्त, बासवाड़ा से 225 भक्त,मुंबई से 100 भक्त,अजमेर से 50 भक्त, असम से कामाख्या मंदिर के पुजारी सहित 50 भक्त,गुजरात से 70 भक्त सहित 3 हजार से अधिक भक्तगण शामिल होंगे। यात्रा के दौरान मथुरा में चुनरी मनोरथ होगा।
यात्रा में हजारों भक्त 30 जनवरी को रवाना होंगे, 31 जनवरी को जमुना मैया को 1100 फीट की चुनरी चढ़ाई जाएगी, शाम को बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे, 1 फरवरी को गिरिराज परिक्रमा होगी जिसमे हजारों भक्त शामिल होंगे, इसमें महामंडलेश्वर मां कनकेश्वरी देवी, मलुकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज, श्री गुरु शरणानंद जी महाराज सहित अन्य भी महर्षि स्वामी श्री उत्तम स्वामी महाराज के साथ गिरिराज परिक्रमा यात्रा में सम्मिलित होंगे।
यात्रा में इंदौर से महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा सहित सहित अन्य संत सम्मिलित होंगे। वही यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य राजनेता भी सम्मिलित होंगे।
महर्षि श्री उत्तम स्वामी महाराज ने पहले दो बार नर्मदा पैदल परिक्रमा सैकड़ो भक्तों के साथ की, उसके बाद अब हजारों भक्तों के साथ गिरिराज परिक्रमा करेगें, उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल द्वारा आयोजित यह सबसे बड़ी परिक्रमा यात्रा हो रही है।
इस यात्रा की पूरी व्यवस्था श्री उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल के भक्तों द्वारा की जाएगी, इसमें कई भक्त अपने साधनों से भी गिरीराज जी पहुंचेंगे।
इसमें 7 राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान,महाराष्ट्र,गुजरात, उत्तर प्रदेश, असम, उत्तराखंड सहित राज्यो के भक्त सम्मिलित होंगे।