ग्वालियर। ग्वालियर जिले में चोरी, नकबजनी में लिप्त चोरों की धरपकड़ व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस बीच थाना कम्पू पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को कम्पू के मरघट पहाडी के पास घेराबंदी कर पकड़ा है । पकड़े गये संदिग्ध का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को तपोवन बाली गली खजांची बाबा की दरगाह का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना कम्पू क्षेत्रान्तर्गत चोरी करना स्वीकार किया। पकडे गये चोर की तलाशी लेने पर उसके पास से 740 रूपये नगद मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया है और शहर में हुई अन्य चोरियों के संबंध में गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में पकडे गये चोर ने थाना कम्पू एवं अन्य थाना क्षेत्रो से मोटरसाईकिल चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोर की निशादेही पर 5 मोटरसाईकिल जप्त की है. पकड़े गए आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

