ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी से दो लाख रुपये उधार लिए थे। जब वह रुपये नहीं चुका पाई तो वह उसे अपने साथ पहले दतिया मंदिर दर्शन कराने के बहाने ले गया था, यहां होटल में दुष्कर्म किया। फिर उसने गोला का मंदिर इलाके में एक गोदाम पर भी दुष्कर्म किया। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।इस मामले में एफआइआर तो दर्ज हो गई है, लेकिन पुलिस को कहानी में कुछ पेंच भी नजर आ रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि नारायण विहार कालोनी में रहने वाली महिला को करीब पांच साल पहले रुपये की जरूरत थी। वह लक्ष्मीनारायण पटेल के संपर्क में आई। लक्ष्मीनारायण पटेल से दो लाख रुपये उधार लिए। लक्ष्मीनारायण पटेल ने दो लाख रुपये के चेक दिए थे। इसके बाद महिला को वह अपने साथ दतिया में मंदिर दर्शन करवाने के बहाने ले गया।यहां एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को तीन बार नारायण बिहार कालोनी स्थित गल्ला मंडी में बने गोदाम पर बुलाया और यहां भी दुष्कर्म किया। महिला ने बीते रोज गोला का मंदिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में गोला का मंदिर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के साथ कुछ लोग भी यहां पहुंचे थे। उधर इस मामले में पैसों के लेनदेन को लेकर भी पड़ताल चल रही है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

