ग्वालियर। मणिपुर में हुई हिंसा महिलाओं पर अत्याचार और हाल ही में हरियाण एवं उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के विरोध में गांधीवादी विचार विष्णुकांत शास्त्री द्वारा ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर गांधीवादी तरीके से धरना देकर हिंसा के लिए जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई और सरकार की सद्बुद्धि की मांग की है। धरने पर बैठे गांधीवादी विचारक विष्णुकांत शास्त्री ने यहां रो रो कर इन हिंसा की घटनाओं के लिए सरकार को जिम्मेवार बताते हुए भगवान से उन्हें सद्बुद्धि देने की मांग की है। गांधीवादी कार्यकर्ता विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि मणिपुर में जो हिंसा का वातावरण है वह बेहद ही शर्मनाक है। यहां महिलाओं को नग्न किया गया है और यह केवल महिलाओं का अपमान नहीं है बल्कि भारत माता और इश्वर का अपमान है। क्योंकि सभी के भीतर ईश्वर निवास करता है। हिंसा की इन घटनाओं ने दर्शाया है कि सरकारों को इन सब बातों की कोई चिंता नहीं है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

