ग्वालियर. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरा माहौल राममय हो गया है वहीं कुछ लोग इस माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।छोटू कुशवाह नामक युवक के इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह युवक अयोध्या राम मंदिर के आमंत्रण पत्र को फाड़ता हुआ और गालियां बकता हुआ नजर आया है। अक्षत लगा आमंत्रण पत्र इस युवक के हाथ कैसे और कहां आया, इसका फिलहाल पता नहीं चला है ।लेकिन हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी इंदौर का रहने वाला बताया गया है उसकी भी तलाश की जा रही है ।दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के वर्मा की गली लोहागढ़ के रहने वाले छोटू कुशवाह नामक युवक के इंस्टाग्राम पर 16 जनवरी को एक यूआरएल नंबर से किसी गोपाल रावण द्वारा यह वीडियो डाला गया था। इसमें भगवान श्री राम के कार्ड फाड़ते हुए नवयुवक गालियां बक रहा था ।हिंदू सेना सहित अन्य लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्टा आईडी पर इंदौर के एक युवक का भी संपर्क बताया गया है ।उसकी भी तलाश की जा रही है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

